Sat. Jul 27th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

प्रेसनोट थाना खैरागढ़ जनपद आगरा। दिनांक 20.09.2022थाना खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा सरसों की चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…

प्रेसनोट थाना खैरागढ़ जनपद आगरा। दिनांक 20.09.2022थाना खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा सरसों की चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…

 

जनपद में चोरी, लूट आदि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी खैरागढ़ के सफल पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी खैरागढ़ को आवश्यक निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में दिनांक 20.09.2022 को थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त हुयी सूचना के आधार पर थाना पर पंजीकृत अभियोग 193/22 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त राजू को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा चिलर प्लांट मौजा डूगरवाला से सरसों के कट्टे चारी की गयी थी। अभियुक्त के कब्जे से 06 कट्टे सरसों एवं रू0 450/- बरामद हुए। माल बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग में धारा 411 भादवि की बड़ोत्तरी की गयी।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

01. राजू पुत्र पचान सिंह निवासी नगला उदैया थाना खैरागढ जनपद आगरा

बरामदगी का विवरण

 

01. 06 कट्टे सरसों। 

02. 450 रुपये नगद। 

 

आपराधिक इतिहास:

 

01. मु0अ0सं0 193/2022 धारा 379/411 भादवि थाना खैरागढ़ जनपद आगरा। 

गिरफ्तार करने वाली टीम का नामः-

1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना खेरागढ आगरा।

2. उ0नि0 विमल कुमार थाना खेरागढ आगरा।

3. का0 2921 सिध्दार्थ थाना खेरागढ आगरा।

 

 

विज्ञापन 3

LIVE FM