Sun. Dec 10th, 2023

News India19

Latest Online Breaking News

निराश्रित गायों के प्रहार से रोजगार सेवक हुआ घायल

निराश्रित गायों के प्रहार से रोजगार सेवक हुआ घायल

एत्मादपुर। विकासखंड एत्मादपुर की ग्राम पंचायत नगला मनी के रोजगार सेवक प्रकाश कुमार ब्लॉक से अपने गांव नगला मनी जा रहे थे अचानक निराश्रित गायों का झुंड सामने आ गया और गाय ने रोजगार सेवक पर प्रहार कर दिया जिससे रोजगार सेवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। रोजगार सेवक प्रकाश कुमार ने आपबीती संवाददाता मुलायम सिंह चौहान से बताई है। रोजगार सेवक प्रकाश कुमार का कहना है शाम 6:30 बजे एत्मादपुर से अपने गांव नगला मानी जा रहा था रास्ते में पिपरिया पेट्रोल पंप के पास गायों के झुंड को अचानक देख गाड़ी अनियंत्रित हो गई। तथा गायों ने प्रहार किया जिस रोजगार सेवक गंभीर रूप से घायल हुआ है कई चोटें आई हैं। प्रदेश सरकार गायों को सुरक्षित करने के लिए एवं किसानों की रक्षा के लिए कई गौशालाएं करोड़ों रुपए की बनवा रही है लेकिन गौ पालन करता अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार तो अपने काम को बखूबी निभा रही है लेकिन गौ पालक अपनी जिम्मेदारियां से पीछे हटते हुए नजर आ रहे हैं। एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने विधानसभा में कई गौशालाएं स्थाई तथा अस्थाई स्थापित की है। लेकिनकिसान अपनी जिम्मेदारी बखूबी नहीं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कारण ऐसे हादसे लगातार नजर आ रहे हैं। यह पूरी जानकारी रोजगार सेवक प्रकाश कुमार ने दी है।

विज्ञापन 3

LIVE FM

You may have missed