
महाशिवरात्रि पर्व पर तीर्थ बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब
आगरा जनपद के ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन तीर्थ धाम बटेश्वर में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा दूरदराज से लाखों की संख्या में शिवभक्त बटेश्वर धाम पहुंचे और यमुना नदी में स्नान कर शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान से अपने परिवार एवं सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार को सुबह से ही कांवड़ यात्री अपनी कांवड़ गंगाजल लेकर तीर्थ धाम बटेश्वर में पहुंचे थे उन्होंने अपने परिवार के साथ मुख्य ब्रह्मलाल महाराज शिव मंदिर में गंगाजल का चलाकर अपनी मनौती मांगी। महाशिवरात्रि पर्व पर यमुना के घाटों पर भारी संख्या में लोगों ने स्नान किया। हाथों में गंगाजल लिए बम बम भोले के जयकारे से क्षेत्र को जाए मन हो गया। घंटो तक लाइन में माताएं बहनें एवं पुरुष लगे रहे। मंदिरों में घंटों की घनघनाहट से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रही चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया है। भोलेनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
अपर पुलिस आयुक्त ने की पूजा अर्चना
बाह। महाशिवरात्रि पर्व पर तीर्थ धाम बटेश्वर में शनिवार को दोपहर अपर पुलिस आयुक्त आगरा केशव चौधरी पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य ब्रह्मलाल बटेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को देखा निरीक्षण किया जहां पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। उसके बाद वह आगरा के लिए वापस हुए।
More Stories
आगरा मे नगर निकाय चुनाव के सरगर्मी राजनीतिक पार्टियों में तेज होने लगी हैआम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी मनीष प्रताप सिंह एडवोकेट आगरा आए
आगरा मेट्रो डिपो में थर्ड रेल का काम हुआ पूर्ण, परिसर में जल्द शुरू होगा मेट्रो ट्रेन का टेस्टिंग
सांसद खेल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण भव्यता के साथ संपन्न हुआ