
महाराष्ट्र से आए शिव सेना कार्यकर्ताओं के दल ने आगरा किला पर कर्मचारियों के साथ जमकर नोक झोंक की। शिव सेना के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और तिरंगा लेकर किले में प्रवेश करना चाहते थे, हालांकि कर्मचारियों ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया और बाद में वो बिना झंडे के ही किला घूमने गए।
पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने बताया की मंगलवार को आगरा किले पर महाराष्ट्र से आया एक दल अपने साथ झंडे लेकर आया था और उनके कपड़ों पर संगठन का नाम लिखा हुआ था। वो लोग पहले किले के मुख्य गेट का रास्ता घेर कर नारे बाजी करते हुए फोटो और वीडियो बनाने लगे। उन्हें रोका गया तो उन्होंने कर्मचारियों से नोक झोंक कर दी। काफी बहस के बाद जब उन्हें नियमों की जानकारी दी तो वो लोग झंडे आदि प्रतिबंधित सामान रखकर किला देखने के लिए गए। फिलहाल मामला शांत है।
More Stories
अज्ञात वाहन ने सफाई कर्मी को मारी टक्कर
अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर से टकराई चालक गंभीर घायल
सीएचसी केंद्र पर आशाओ का दसवें दिन भी धरना रहा जारी