Sun. Dec 10th, 2023

News India19

Latest Online Breaking News

एसडीएम और सीओ ने किया प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण

एसडीएम और सीओ ने किया प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण

 

सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर थानाक्षेत्र के गोमती नदी पर दुर्गापूजा पर्व पर मूर्ति विसर्जन के लिए हलियापुर थाना के आमघाट पुल के पास तीन जिले के अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया।थानाक्षेत्र के गोमती नदी के आमघाट पुल के पास दुर्गा पूजा पर्व पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। काफी हद तक जमीन में गाड़ दी जाती है व काफी मूर्तियां गोमती नदी में प्रवाहित कर दी जाती हैं।अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की मूर्तियां भी गोमती नदी नजदीक होने के कारण यहीं आती है।अयोध्या जिले में दशमी पर्व के दिन ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।सुल्तानपुर व अमेठी जिले में पूर्णिमा तिथि के बाद विसर्जन किया जाता है।अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी,बल्दीराय उप जिलाधिकारी वंदना पांडे,सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी,अमेठी जिले के मुसाफिरखाना उप जिलाधिकारी सविता यादव,क्षेत्राधिकारी हर्षित कपूर,हलियापुर थानाध्यक्ष आर.बी सुमन व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गोमती नदी के आमघाट पुल के पास विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन 3

LIVE FM

You may have missed