Sat. Jul 27th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

फिरोजाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नर्इ दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशन में शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लाेक अदालत का आयोजन किया गय।

फिरोजाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नर्इ दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशन में शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लाेक अदालत का आयोजन किया गय। जिसका उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश, हरवीर सिंह द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगणों से लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण का आहवान किया गया आैर उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, स्टाम्प, सिविल, धारा 138 एन०आर्इ०एक्ट, भरण पोषण व अन्य अपराधिक एवं वैवाहिक वाद में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराये जाने पर बल दिया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश यजुवेन्द्र विक्रम सिंह ने सभा में उपस्थित सभी अधिकारीगण, बैंक के अधिकारीगण, पत्रकारों व प्रशासन एवं पुलिस विभाग के द्वारा दिये गये विशेष सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फिरोजाबाद द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार सिंह-।।, प्रभारी जिलाधिकारी फिरोजाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)फिरोजाबाद, बार के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 263902 वादों का निस्तारण कर कुल मु०149240197/- रू० अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा 60696 वाद, परिवार न्यायालयों द्वारा 156 वाद निस्तारित कर सुलह समझौते के आधार पर 7 जोडे एक साथ भेजे गये।

 

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 33 वादों का निस्तारण करते हुए 26640000/- धनराशि प्रतिकर के रूप में प्रदान की गयी है। राजस्व न्यायालय द्वारा 26265 वाद, बैंक द्वारा बसूली योग्य 786 वादों में 112143000/- धनराशि का सैटलमेंट किया गया। अन्य विभागों द्वारा176155 वाद निस्तारित किये गये।

 

जनपद न्यायालय फिरोजाबाद न्यायिक अधिकारीगण में हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश द्वारा 7 वाद, नवनीत गिरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 1 द्वारा 2 वाद, विजय कुमार आजाद स्पेशल जज पोक्सो एक्ट फिरोजाबाद द्वारा 3 वाद, इफराक अहमद स्पेशल जज एस०सी०/एस०टी० एक्ट फिरोजाबाद द्वारा 3 वाद, दीपा राय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 2 द्वारा 17 वाद, रवीन्द्र कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 11 फिरोजाबाद द्वारा 549 वाद, अवधेश पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 1 वाद, अवधेश कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 1 वाद, संजय कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद द्वारा 4 वाद, जितेन्द्र गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 7 द्वारा 1 वाद, राजीव सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 9 फिरोजाबाद द्वारा 5 वाद, पीयूष सिद्घार्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 2 वाद, अतुल चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 5 वाद निस्तारित किये गये।

 

मजिस्ट्रेट न्यायालयों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिनाक्षी सिन्हा द्वारा 46006 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि० श्री प्रेम बहादुर सिंह द्वारा 32 मुकदमों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि यादव द्वारा 2204 मुकदमों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद सुव्रत पाठक द्वारा 1571 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज सी०डि० कोर्ट सं० 1 फिरोजाबाद नगमा खान द्वारा 1083 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि०/एफ०टी०सी० फिरोजाबाद सुशान्त बहल द्वारा 1003 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० फिरोजाबाद सौम्या मिश्रा द्वारा 6 मुकदमों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अजय सिंह-।। द्वारा 1620 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद मनीष कुमार यादव द्वारा 1145 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद प्रभात कुमार सिंह द्वारा 1526 मुकदमों का निस्तारण, ग्राम न्यायालय जसराना शिरीश पटेल द्वारा 66 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० शिकोहाबाद नेहा चौधरी-। द्वारा 52 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 शिकोहाबाद अमित कुमार माैर्य द्वारा 1125 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 2 शिकोहाबाद उदायन कुमार गौतम द्वारा 1097 मुकदमों का निस्तारण, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मुनेश कुमार सिंह द्वारा 1011 मुकदमों का निस्तारण व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अनिल प्रताप सिंह द्वारा 362 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन 3

LIVE FM