
अनियंत्रित होकर भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव वरपुरा के पास एक दूसरे से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बड़ा हादसा होने से टल गया।
आपको बता दें बुधवार को ट्रैक्टर भूसे भरी ट्राली को लेकर ईट भट्टे पर जा रहा था। तभी स्हाईपुरा पिढौरा मार्ग पर गांव वरपुरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चला रहा चालक दबने से बच गया। गनीमत रही आस-पास कोई वाहन नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। इन दिनों सड़कों पर भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं जिन की चपेट में आने से भी कई हादसे हो चुके हैं।
More Stories
आगरा के शाहगंज सोरो कटरा माधव मंडल माहौर बस्ती मै सुनील कुमार माहौर जी के निवास पर जाकर उनके भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय का शुभ्राम माननीय कैबिनेट मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी के सुपुत्र श्री डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय जी ने किया
अखिल भारतीय कोली कोरी समाज भारत नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक की गई
रेल की चपेट से गाय की मृत्यु से गुस्साए गौसेवकों ने रेल किनारे सुरक्षा भित्ति लगवाने पर दिया जोर