
बाइक और साइकिल में भिड़ंत दो लोग घायल
पिनाहट। थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत खुमानपुरा के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई जिन पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार छोटू उम्र निवासी मानिकपुरा थाना बसई अरेला बाइक द्वारा सोमवार को अपने काम से जा रहा था। तभी गांव बड़ोस निवासी अंकुर उम्र 18 वर्ष अपनी साइकिल से कोचिंग जा रहा था। तभी खुमानपुरा के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। जिन पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु घायलों को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
More Stories
फिरोजाबाद वीते दिन अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के महानगर अध्यक्ष जीनू सिंह ने विकलांगों को आए दिन हो रही समस्या के समाधान के लिए दिव्यांगजन विभाग के वरिष्ठ सहायक अधिकारी राजीव कुमार यादव जी से मुलाकात की !
आगरा के शाहगंज सोरो कटरा माधव मंडल माहौर बस्ती मै सुनील कुमार माहौर जी के निवास पर जाकर उनके भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय का शुभ्राम माननीय कैबिनेट मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी के सुपुत्र श्री डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय जी ने किया
अखिल भारतीय कोली कोरी समाज भारत नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक की गई