Sat. Sep 30th, 2023

News India19

Latest Online Breaking News

कल हेलिकॉप्टर क्रैश हो जाने से शेर -ए-हिन्द जनरल विपिन रावत सहित 11 जवानों की अकाल मृत्यु हो गयी

कल हेलिकॉप्टर क्रैश हो जाने से शेर -ए-हिन्द जनरल विपिन रावत सहित 11 जवानों की अकाल मृत्यु हो गयी

सारा देश शौक में है किंतु कुछ देश के गद्दार इस पर हँस रहे है सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पड़ियाँ कर रहे है उनको मेरा जवाब….

 

 

शेर-ऐ-हिन्द की मौत पर जो लोग हँसने लगे है,

याद रखना केहरी फिर से नया कोई आयेगा।

जंगलो में राज्य शेरों का सदां चलता रहा है,

भूल से गीदड़ कभी भी नृप नहीं बन पायेगा।

 

देश की हर आन पर वीर यूँ मरते रहे है।

भारती का रक्त से श्रृंगार ये करते रहे है।

युद्ध वेदियों में यूँ ही शीश तो चढ़ते रहे है।

नित्य स्वर्णिम पृष्ठ इतिहासों में ये गढ़ते रहे है।

 

रो रहा है देश जिसने वीर अपना खो दिया है।

एक बूढ़ा बाप अपने इकलौते पर रो दिया है।

एक विधवा मात जिसने देश को सबकुछ दिया है

मांग का सिंदूर जिसका रंग फ़ीका हो लिया है।

 

भ्रात की वो बांह रोई जो अकेली हो गयी है।

रो रही राखी है जिसकी कलाई खो गयी है।

रो रहा है शीश वो जिसका सहारा सो गया है।

और सच्चे देश भक्तों का हृदय भी रो गया है।

 

वीरों की मौत पै हँसने वालो को न बख्शा जायेगा

भूल से गीदड़ कभी भी………..

 

मोहन तोमर ‘रिठौना’

अम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश

विज्ञापन 3

LIVE FM

You may have missed