Sat. Jul 27th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

आगरा लोकसभा 18 सीट पर बड़े दिग्गजों की हो सकती है दावेदारी  पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र हो सकते हैं भाजपा के प्रत्याशी  भाजपा के कई चेहरे आगरा लोकसभा सीट पर लगा रहे हैं अपनी एड़ी चोटी की जान

आगरा लोकसभा 18 सीट पर बड़े दिग्गजों की हो सकती है दावेदारी

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र हो सकते हैं भाजपा के प्रत्याशी

 

भाजपा के कई चेहरे आगरा लोकसभा सीट पर लगा रहे हैं अपनी एड़ी चोटी की जान

 

मुलायम सिंह चौहान की खास खबर

 

आगरा। भारतवर्ष में लोकसभा सीटो को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टी में हलचल मच चुकी है। सभी पार्टियों अपनी-अपने प्रत्याशियों की तलाश में जुट चुकी है।आगरा लोकसभा सीट पर जनता की निगाहें, भारतीय जनता पार्टी किसे बनाती है अपना उम्मीदवार आगरा लोकसभा 18 सीट को लेकर सभी भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज अपनी जुगाड़ लगा रहे हैं। एत्मादपुर पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय नारायन सिंह सुमन के पुत्र एवं एत्मादपुर ब्लॉक प्रमुखइति सिंह के पति डॉ अवधेश सिंह भारतीय जनता पार्टी से हो सकते हैं प्रबल दावेदार, दूसरी तरफ वर्तमानआगरा लोकसभा से सांसद एसपी सिंह बघेल एवं पूर्व में आगरा लोकसभा से रहे सासद एवं वर्तमान इटावा लोकसभा से सांसद रामशंकर कठेरिया भी अपना अपना जोर लगा रहे हैं। लोकसभा 18को लेकर पूर्व विधायक एवं पूर्व मेयर भी रेस में है। सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है आगरा पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य एवं अंजुला माहौर पूर्व मेयर वर्तमान सदर विधायक हाथरस, भी अपनी साथ गांठ में लगे हुए हैं। आपको बता दे महिला बाल विकास मंत्री, विधायक बेबी रानी मौर्य, एवं पूर्व विधायक रामबाबू हरित भी आगरा लोकसभा 18 सीट पर अपनी प्रबल दावेदारी कर सकते हैं। आगरा लोकसभा की जनता की माने तो आगरा लोकसभा की जनता बदलाव चाहती है।अब आगरा लोकसभा 18 क्षेत्र में जो प्रत्याशी जितनी मेहनत करेगा एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में अपनी दावेदारी मजबूत कराएगा उसे भारतीय जनता पार्टी आगरा लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। आगरा लोकसभा अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के हक में रहने वाली सीट है जो भी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी से टिकट लेकर आता है उसकी जीत सत्य प्रतिशत निश्चित है।

विज्ञापन 3

LIVE FM