Sat. Jul 27th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

अनुसूचित बस्ती ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश सिंह का जनसंपर्क अभियान

अनुसूचित बस्ती ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश सिंह का जनसंपर्क अभियान

एत्मादपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अनुसूचित बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर इति सिंह पति प्रतिनिधि डॉ अवधेश सिंह उर्फ रामू भाई को पंचगांव चिन्हित किए गए। जिसमें तीन गांव दो नगरी वार्ड गांव सिहोरगढ़, नगला बेल, बास सुंदर , नगरी वार्ड नगला किशनलाल, एवं नरायच की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें 30 सितंबर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख इति सिंह पति प्रतिनिधि डॉ अवधेश सिंह ने गांव बास सुंदर और सिहोरगढ़ में अनुसूचित जाति के लोगों से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं को सुना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिसमें दोनों गांव की जनता ने डॉ अवधेश सिंह का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया तथा अपने समाज का कोई भारतीय जनता पार्टी में बड़ा नेता न होने के कारण उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से डॉ अवधेश सिंह को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान मौजूद रहे सिहोरगढ़क्षेत्र पंचायत सदस्य वैजयंती देवी,आस मोहम्मद क्षेत्र पंचायत सदस्य, सोनेलाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान पति जयवीर सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शेर सिंह पूर्व प्रधान नगला महा सिंह, दीपक त्यागी, ब्लॉक प्रमुख कार्यालय प्रभारी मेघ सिंह बौद्ध, साहब सिंह बाल्मिक भूत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त ग्रामवासी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन 3

LIVE FM