
*जल्लाद बना ससुर,बहू की कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, दृश्य देखकर कांप उठे लोग*
आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है।यहां ससुर ने अपनी ही बहू की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। ये दृश्य देखकर लोग कांप गए।सूचना पाकर पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।ससुर ने बहू की हत्या क्यों कि ये अभी पता नहीं चल पाया है।
यह घटना जिले के किरावली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव की है। 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी।ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची।हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More Stories
अखिल भारतीय कोली कोरी समाज भारत नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक की गई
रेल की चपेट से गाय की मृत्यु से गुस्साए गौसेवकों ने रेल किनारे सुरक्षा भित्ति लगवाने पर दिया जोर
जगवीर सिंह तोमर महामंत्री किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख ने मेरी माटी मेरा देश अभियान को बढ़ाया आगे