
*आगरा में ऑक्सीजन सिलेंडर से हॉस्पिटल के बाहर हुआ धमाका, एंबुलेंस के टुकड़े उड़े चारों ओर*
आगरा में दिल्ली हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पीटल के बाहर एंबुलेंस
में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज
था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस में आग लग गई।
हादसे में एंबुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पीटल है। यहां पर शारदा ग्रुप के आफिस के बराबर में खाली जगह पर एंबुलेंस खड़ी थी।
एंबुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर रखा था। शाम करीब साढ़े
पाचं बजे एंबुलेंस में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोगों को लगा कि भूकंप आ गया। वो अपने आफिस से बाहर निकल आए। बाहर देखा तो
एंबुलेंस में आग लगी थी। एंबुलेंस के परखच्चे तक उड़ गए थे। एंबुलेंस चालक बुरी तरह से घायल था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
आसपास की बिल्डिंग के शीशे टूट गए
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वो बाहर निकल आए। उनकी आफिस की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। बाहर जाकर देखा तो हर तरफ एंबुलेंस के पुर्जे, लोहे पड़े
थे। धमाके बाद हाईवे पर जाम लगा गया।
More Stories
आगरा के बाह मे साइकिल सवार को बचाते समय अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई 2 गंभीर घायल
आगरा मे आज सूरसदन प्रेक्षागृह में पीएम स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, मा0 विधायक श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल एवं मा0 एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तेहरा की गौशाला में गायों की जिंदगी से खिलवाड़ तेहरा की गौशाला में गायों की हुई दुर्दशा