
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश
श्री धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
कारागार मंत्री ने राष्ट्रपति जी को जेलों में निर्मित उत्पाद भेंट की,एवं विभागीय विषयों पर चर्चा की।
लखनऊ: 01 अप्रैल, 2023
भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आज राष्ट्रपति भवन में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान अलीगढ़ जिला जेल में बंदियों द्वारा निर्मित लकड़ी का शिवलिंग,बांसुरी, ओम की आकृति, मथुरा जिला जेल में निर्मित साड़ियां, भगवान कृष्ण की पोशाक, इसी प्रकार लखनऊ जिला जेल में निर्मित दीवाल पर बंदियों द्वारा उकेरी गयी कलाकृति, गाजियाबाद जिला जेल में निर्मित कृष्ण भगवान की फोटो इत्यादि भेंट की। साथ ही विभिन्न जेलों में निर्मित उत्पादों की जानकारी भी दी।
कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान 1 वर्ष के कार्यकाल में 50 से अधिक जेलों में बंदियों से किए गए संवाद का व्यक्तिगत अनुभव भी राष्ट्रपति जी से साझा किया ।इस दौरान उन्होंने जेलों में सुधार संबंधी अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं राष्ट्रपति जी के विचारों, अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना।
कारागार मंत्री ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेल मैनुअल में बदलाव सहित बहुत सारे अन्य सुधार एवं कार्य किए गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्षाबंधन, करवा चौथ, भैया-दूज का त्यौहार मनाया।जेल मैनुअल की व्यवस्था अनुसार उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई गयी। जेलों में बंदियों को कौशल विकास से जोड़कर हुनरमंद बनाया जा रहा है एवं उनके निर्मित उत्पादों को ओडीओपी से भी जोड़ा जा रहा है ,जिससे कि बंदी आत्मनिर्भर बनें,और जेल से निकलकर स्वरोजगार खुद को जोड़ सकें।
कारागार मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में कारागार और होमगार्ड विभाग में लगातार सुधार हो रहा है और सच्चे मायनों में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है।
सम्पर्क सूत्र- आशीष सिंह
More Stories
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के तहत आयोजित एक दिवसीय जनपद स्तरीय स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला संपन्न, महिला व बालिका हिंसा जैसे विषयों व कानूनों पर दी गई जानकारी*
फिरोजाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नर्इ दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशन में शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लाेक अदालत का आयोजन किया गय।
जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षता का जन्मदिन, किया मिष्ठान वितरण