Thu. Mar 28th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

आगरा मे आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला दीक्षित व मा0 राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी एवं महानगर अध्यक्ष, भाजपा श्री भानू महाजन जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर भव्य शुभारम्भ कोठी मीना बाजार मैदान में किया गया।

आगरा मे आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला दीक्षित व मा0 राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी एवं महानगर अध्यक्ष, भाजपा श्री भानू महाजन जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर भव्य शुभारम्भ कोठी मीना बाजार मैदान में किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन जिला सूचना कार्यालय के सौजन्य से किया गया है, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों तथा एक जनपद-एक उत्पाद व विभिन्न उ0प्र0 की प्रगति विषयक पुस्तकों की एक स्टॉल भी लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। यह प्रदर्शनी 24/02/2023 से 26/02/2023 तीन दिवसीय, शहर व जनपद की जनता हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी में मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहाँ केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, डबल इंजन की सरकार ने गरीबों, महिलाओं, बेटियों तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों हेतु विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ किया है। इस तरह की चित्र प्रदर्शनी के आयोजन जन जागरूकता व सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये होते रहने चाहिए।

महानगर अध्यक्ष, भाजपा श्री भानू महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास“ के साथ देश आगे बढ़ रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं, मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्व के 20 मुख्य देशों की अध्यक्षता मिली है, यह भारत के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हम किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं सांस्कृति एवं रक्षा तथा इत्यादि क्षेत्रों की बात करें, तो भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, भारत बसुधैवकुटुम्बकुम्ब की बात करता है चाहे वह कोविड के दौरान वैक्सीन की बात हो, जो हमारे देश ने दूसरे देशों को देने का कार्य किया है, यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, रक्षा सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है और अब हम मैन्युफेक्चरिंग में सुई से लेकर लड़ाकू एयरक्राफ्ट तक बना रहे हैं।
मा0 राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमन्त्री जी का जीवन अंत्योदय के उपासक के रूप में है, प्रधानमन्त्री जी देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनायें समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, उन्हीं कार्यों को प्रदर्शनी में दिखाया गया है। उन्होंने जनपद तथा शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि वो प्रदर्शनी में आएं व मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के कार्यों का चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करें।
प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण व अवलोकन मा0 राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी जी, मा0 महानगर अध्यक्ष श्री भानू महाजन तथा राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित ने किया तथा प्रदर्शनी की सराहना की।
———————–

विज्ञापन 3

LIVE FM

You may have missed