
आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार में ग्रह कलेश के चलते एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या को फंदे पर झूल गई जिसे देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया फंदे को काटकर महिला को परिजनों ने नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार तनु पत्नी शिवा उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मोहल्ला ताल कस्बा जरार थाना बाह ने कहासुनी ग्रह कलेश को लेकर घर के अंदर कमरे में आत्महत्या करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गई। महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया तत्काल फंदे को काटकर परिजनों ने महिला को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे सीएचसी केंद्र बाह में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सा प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने अपनी स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ हर संभव इलाज किया और महिला की जान बचाने का प्रयास किया। गंभीर हालत होने पर बेहतर इलाज हेतु महिला को एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर सेंफई इटावा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां महिला का इलाज जारी बताया गया है तो वही ग्रामीणों के अनुसार 2 दिन पूर्व महिला और उसके पति में काफी को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर पति ने आत्महत्या के लिए फांसी लगा ली थी परिजनों द्वारा उसे बचा लिया गया था। उसी कहासुनी को लेकर महिला ने भी आत्महत्या करने का कदम उठाया। समय रहते परिजनों द्वारा महिला को बचा लिया गया है।
More Stories
आगरा के शाहगंज सोरो कटरा माधव मंडल माहौर बस्ती मै सुनील कुमार माहौर जी के निवास पर जाकर उनके भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय का शुभ्राम माननीय कैबिनेट मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी के सुपुत्र श्री डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय जी ने किया
अखिल भारतीय कोली कोरी समाज भारत नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक की गई
रेल की चपेट से गाय की मृत्यु से गुस्साए गौसेवकों ने रेल किनारे सुरक्षा भित्ति लगवाने पर दिया जोर