भगवान परशुराम शिविर परिसर में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह, विप्र बन्धुओं ने की आपसी भाईचारे से रहने की अपील
फिरोजाबाद । जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि, हम सभी को आपसी भाईचारे से रहना और बुराइयों को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिए।
जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि, विप्र बंधु पूरी एक जुटता के साथ समाज के कल्याण में अपना योगदान देंगे और आपसी सौहार्द बनाते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय, मनोज भटेले, उमाकांत पचौरी, नीता पांडे, कौशल किशोर उपाध्याय, योगेंद्र मोहन शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, राम शंकर राजोरिया, बसंत शर्मा, राजेश शर्मा, निशांत गर्ग, मोहित शर्मा, अनुराग रावत, चंद्र मौली वृक्षकेतु, राजीव शर्मा, राकेश राजौरिया, कन्हैया वशिष्ठ व अन्य विप्र बंधु उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉo विशाल आनंद तथा जिला मंत्री प्रवीन शर्मा ने विज्ञप्ति जारी
शस्त्र सिर्फ़ युद्ध का साधन नहीं, शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक : दीपिका सिंह “ऊँ काली, काली महाकाली कालके परमेश्वरी सर्वानन्द करे देवी नारायणीं नमोंस्तुते”
विश्वशांति मानव सेवा समिति द्वारा बुलाई गई विशेष कार्यकर्ता बैठक संस्था द्वारा कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं अग्रिम कार्यक्रम गतिविधियों पर हुई विशेष चर्चा