
बाइक और साइकिल में भिड़ंत दो लोग घायल
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत राजाखेड़ा मार्ग पर गांव सांवल दास पुरा के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई जिन पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रामवीर उम्र 45 वर्ष निवासी साबरायपुरा बाह बाइक द्वारा मंगलवार की रात अपनी रिश्तेदारी गांव गुरावली जा रहे थे। सांवल दास पुरा निवासी मुरारी उम्र 35 वर्ष अपनी साइकिल से खेत पर जा रहे थे। तभी राजाखेड़ा मार्ग सांवल दास पुरा के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। जिन पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु घायलों को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
More Stories
आगरा के शाहगंज सोरो कटरा माधव मंडल माहौर बस्ती मै सुनील कुमार माहौर जी के निवास पर जाकर उनके भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय का शुभ्राम माननीय कैबिनेट मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी के सुपुत्र श्री डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय जी ने किया
अखिल भारतीय कोली कोरी समाज भारत नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक की गई
रेल की चपेट से गाय की मृत्यु से गुस्साए गौसेवकों ने रेल किनारे सुरक्षा भित्ति लगवाने पर दिया जोर