Wed. Oct 16th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

शस्त्र सिर्फ़ युद्ध का साधन नहीं, शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक : दीपिका सिंह  “ऊँ काली, काली महाकाली कालके परमेश्वरी सर्वानन्द करे देवी नारायणीं नमोंस्तुते”

शस्त्र सिर्फ़ युद्ध का साधन नहीं, शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक : दीपिका सिंह

 

“ऊँ काली, काली महाकाली कालके परमेश्वरी सर्वानन्द करे देवी नारायणीं नमोंस्तुते”

 

मुलायम सिंह चौहान

 

एत्मादपुर। क्षत्रिय महासभा आगरा की वरिष्ठ समाज सेविका राष्ट्रवादी सामाजिक दीपिका सिंह चौहान ने विजयादशमी के अवसर पर अपने निवास पर माँ महाकाली कालके परमेश्वरी के आशिवाद से शस्त्र पूजा कर बुराई पर अच्छाई की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी सनातनीयों को शुभकामनाएं दी है ।

 

दीपिका सिंह के कहा,- शस्त्र पूजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। जब-जब दुनिया में अधर्म और अत्याचार बढ़ते हैं, तब-तब देवी महाकाली अपने शस्त्रों के साथ उस अमानवीय अत्याचार और अन्याय का अंत करने के लिए प्रकट होती हैं। हमारे शास्त्र और पुराण यह बताते हैं कि शस्त्र केवल युद्ध का साधन नहीं होते, बल्कि ये शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक होते हैं। शस्त्रों में महाकाली का वास होता है, क्योंकि जब हम देश की रक्षा के लिए शस्त्र उठाते हैं, तो हम केवल देश की ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और सत्य की भी रक्षा करते हैं। हमारे सनातन समाज में शस्त्रों को सिर्फ हिंसा का माध्यम नहीं माना जाता, बल्कि ये उस चेतना का प्रतीक हैं, जो बुराई और अत्याचारों को समाप्त करने के लिए उठती है। माँ महाकाली के शस्त्र हमें यह सिखाते है कि हमें कभी भी अन्याय और अत्याचार सहन नहीं करना चाहिए। जब भी देश पर असहाय और कमजोरों पर खतरा आए, हमें अपनी शक्तियों का उपयोग राष्ट्रहित में करना चाहिए और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए।

 

दीपिका सिंह चौहान कहा,- जब हम माँ महाकाली की बात करते हैं, तो उनके रूप में हम शक्ति, साहस, और न्याय का प्रतीक देखते हैं। और उनके शस्त्र, नारी के अंदर मौजूद उस अदम्य शक्ति और साहस का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अत्याचार और अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। माँ महाकाली का यह रूप हमें साहस और आत्मविश्वास से भर देता है। वे हमें याद दिलाती हैं कि जब हम न्याय और सत्य की राह पर होते हैं, तो हमारे साथ माँ महाकाली की शक्ति होती है। यही शक्ति हमें आगे बढ़ने का संबल देती है। आइए, हम सब इस बात को आत्मसात करें कि माँ महाकाली और उनके शस्त्र हमें अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और देश, समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्रहित में हमें एकजुट होकर देश की तरक्की, उन्नति, विकास, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर देना चाहिए। विविधता के बावजूद, हमें सदैव एकजुट होकर देशहित में कार्य करना चाहिए और सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

 

दीपिका सिंह चौहान क्षत्रिय महासभा वाटर वर्क्स आगरा में जिला मंत्री के पद पर तैनात हैं। दीपिका सिंह चौहान बांसगांव गोरखपुर उत्तर प्रदेश खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान की पत्नी हैं। दीपिका सिंह लगातार क्षत्रिय समाज के लिए लड़ाई लड़ती हुई दिखाई देती हैं। दीपिका सिंह के पति अनिरुद्ध सिंह चौहान को पूरे प्रदेश भर में कौन नहीं जानता।

LIVE FM

You may have missed