अहिंसा के अनुयायी एवं जय जवान जय किसान की आवाज बुलंद करने वाले गांधी जी एवं शास्त्री जी को उनकी जन्म जयंती के पावन अवसर पर पुष्प के रूप में सम्मान अर्पित कर नमन किया ,,, आपको बता दें कि अपने पूरे जीवन काल में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अहिंसा के माध्यम से आजादी के तमाम आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तथा देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले तथा जब देश में अनाज का उत्पादन कम होता था एवं देश खाने के लिए अमेरिका से अनाज को खरीदना था उस समय जवान और किसान को मजबूती प्रदान करने के लिए जय जवान जय किसान का नारा देने वाले आदरणीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से सिस्टम सुधार संगठन के नए क्षेत्रीय कार्यालय किसान भवन न्यास भवाइन पर बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई, गांधीवादी सभी विचारों ने गांधी जी की संघर्ष को याद किया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प किया गांधी होना सरल नहीं है गांधी बनने के लिए बदन से कपड़ों का भी परित्याग करना होता है गांधी मतलब गांव और गांव मतलब देश अर्थात् गांधी की विचारधारा को लेकर ग्राम स्वराज आंदोलन दिल्ली में बहुत जल्द गांधी विचारक आदरणीय अन्ना हजारे जी के नेतृत्व में किया जाएगा | आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता चरण सिंह नेताजी तथा किसान निरपति सिंह जी ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन संगठन की प्रदेश महत्वपूर्ण जितेंद्र त्यागी ने किया , कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष पवन सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह दादा, तहसील अध्यक्ष योगेश ठाकुर, कार्यालय प्रभारी जयवीर सिंह, नगर उपाध्यक्ष पारस यादव, किसान नेता कमल सिंह, भूदेव सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे |
More Stories
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉo विशाल आनंद तथा जिला मंत्री प्रवीन शर्मा ने विज्ञप्ति जारी
शस्त्र सिर्फ़ युद्ध का साधन नहीं, शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक : दीपिका सिंह “ऊँ काली, काली महाकाली कालके परमेश्वरी सर्वानन्द करे देवी नारायणीं नमोंस्तुते”
विश्वशांति मानव सेवा समिति द्वारा बुलाई गई विशेष कार्यकर्ता बैठक संस्था द्वारा कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं अग्रिम कार्यक्रम गतिविधियों पर हुई विशेष चर्चा