*ईद उल फितर के अवसर पर ईदगाह मस्जिद पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर ।
*जिलाधिकारी महोदय ने दी सभी को ईद की शुभकामनाएं।
*जनपद में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद का त्योहार।
आगरा/22/04/2023/आज जिलाधिकारी महोदय श्री नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने ईद उल फितर की नमाज के अवसर पर ईदगाह मस्जिद पहुंच कर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी तथा बच्चों के संग बातचीत कर मुबारकबाद दी।ताजनगरी आगरा में ईद उल फितर का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, शहर में ईद उल फितर की विशेष नमाज, प्रेम के प्रतीक ताज महल के अलावा जामा मस्जिद,ईदगाह कटघर,शाही मस्जिद सहित करीब दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में अदा कर देश में अमन चैन और शान्ति सौहार्द की अल्लाह से दुआ मांगी गयी और एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक दी। ,ईद उल फितर समूचे शहर एवं ग्रामीण अंचलों में शांतिपूर्ण व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा,इस मौके पर पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
More Stories
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉo विशाल आनंद तथा जिला मंत्री प्रवीन शर्मा ने विज्ञप्ति जारी
शस्त्र सिर्फ़ युद्ध का साधन नहीं, शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक : दीपिका सिंह “ऊँ काली, काली महाकाली कालके परमेश्वरी सर्वानन्द करे देवी नारायणीं नमोंस्तुते”
विश्वशांति मानव सेवा समिति द्वारा बुलाई गई विशेष कार्यकर्ता बैठक संस्था द्वारा कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं अग्रिम कार्यक्रम गतिविधियों पर हुई विशेष चर्चा