Wed. Oct 16th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

विश्वशांति मानव सेवा समिति द्वारा बुलाई गई विशेष कार्यकर्ता बैठक  संस्था द्वारा कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं अग्रिम कार्यक्रम गतिविधियों पर हुई विशेष चर्चा

विश्वशांति मानव सेवा समिति द्वारा बुलाई गई विशेष कार्यकर्ता बैठक

 

संस्था द्वारा कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं अग्रिम कार्यक्रम गतिविधियों पर हुई विशेष चर्चा

 

एत्मादपुर। आज एच एस क्लीनिक & फॉर्मेसी रहनकलां पर संस्था की पिछली कार्यकारिणी को भंग कर कार्यकारिणी पुनर्गठन पर विशेष रूप से चर्चा की गई जिसमें वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार समाज का अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले पायेगा।

बैठक में एम एस एकलव्य और विमल लोधी अपने विचारों में खेल एवं सामाजिक न्याय और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर गाँव और स्कूलों को लक्ष्य बनाते हुए टीम बनाकर जागरूक किया जायेगा। इस पर चल रही हमारी पहल एक कदम शिक्षा की ओर और हर घर होगा शिक्षित को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे आज के अध्यक्ष भूरीसिंह वर्मा जी कहा वास्तव में समाजसेवा तो किसी भी व्यक्ति को उसके हक अधिकारों की लड़ाई हेतु जागरूक करना ही है।

 

संस्था साथियों ने संस्था को तन मन और धन से भरपूर सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जयकिशन सिंह एकलव्य ने किया व अध्यक्षता भूरीसिंह वर्मा जी ने की।अध्यक्षीय धन्यवाद के साथ बैठक में आये नए अथवा पूर्व कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया एवं अंत में भारत माता के जय घोष के बाद स्वल्पाहार लिया गया।

 

बैठक में मुख्य रूप से विमल लोधी, राकेश वर्मा,एम एस एकलव्य,रामकिशन एकलव्य,मोहन सिंह निषाद,रामकिशन एकलव्य,शैलेन्द्र एकलव्य ,डॉ राजकुमार निषाद, विनोद सविता,हेत सिंह इत्यादि लोग रहे।

LIVE FM

You may have missed