Sun. Sep 8th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

फतेहपुर सीकरी लोकसभा में गड्ढा युक्त सड़कों को लेकर सपा जिला उपाध्यक्ष विजय श्रीकांत सिंह ने अखिलेश यादव को कराया अवगत

सपा कार्यकर्ताओं में गड्ढा युक्त सड़कों को लेकर काफी रोष

 

Agra।समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव गांव की समस्याओं को लोकसभा तक पहुंचना है।बिचपुरी मॉडल गांव चौटाला लैंडमार्क रास्ता पर इतने गहरे गड्ढे हैं किसी भी समय जनहानि हो सकती है कई वर्षों से इस रोड पर कोई कार्य नहीं हुआ ना गड्ढे मुक्त हुए जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ठाकुर विजय श्रीकांत सिंह नें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेजी है। समाजवादी पार्टी जिला आगरा उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ठाकुर विजय श्रीकांत सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं उत्तर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया है लेकिन फतेहपुर सीकरी लोकसभा में गड्ढा युक्त सड़के बनी हुई है। क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद व ब्लाक प्रमुख का कोई भी ध्यान नहीं है। सपा नेता विजय श्रीकांत सिंह अखिलेश यादव को चित्र की समस्याओं से अवगत कराया और लोकसभा में रखने के लिए कहा गया।

LIVE FM

You may have missed