Fri. Oct 18th, 2024

News India19

Latest Online Breaking News

ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर ने अपने निजी खर्चे पर किसानों को बांटा बाजरा का निशुल्क बीज 

ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर ने अपने निजी खर्चे पर किसानों को बांटा बाजरा का निशुल्क बीज

 

एत्मादपुर। विकासखंड एत्मादपुर की ब्लॉक प्रमुख इति सिंह पति प्रतिनिधि डॉ.अवधेश सिंह ने अपने निजी खर्चे पर 60 से अधिक किसानों को बाजार का बीज निशुल्क वितरण किया। डॉ अवधेश सिंह द्वारा बताया गया कल 3 जुलाई बुधवार को कृषि विभाग द्वारा किसानों को बाजार के बीज की निशुल्क मिनी किट वितरण की गई थी।उस कार्यक्रम के दौरान जिन किसानों के अंगूठे नहीं आ रहे थे एवं टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते किसानों को बाजरा का बीज नहीं मिल पाया था वह किसान काफी निराश होकर वापस घर लौट रहे थे। किसानों से वार्तालाप करने के बाद किसानों ने बताया बारिश समय पर हो चुकी है बाजरा बोने का सही समय है लेकिन हमें बाजरा का बीज नहीं मिल सका है। डॉ अवधेश सिंह सभी किसानों के आधार कार्ड लेकर उन्हें 4 जुलाई बृहस्पतिवार को कावेरी कंपनी का हाइब्रिड बाजरा बीज निशुल्क वितरण किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य समर सिंह बघेल ने ब्लॉक प्रमुख का धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए कहा कि इति सिंह पहली ब्लॉक प्रमुख है आगरा में जिन्होंने आज अपने निजी खर्चे पर बाजरा का बीज निशुल्क किसानों को वितरण किया है। इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे ब्लॉक प्रमुख कैंप कार्यालय प्रभारी मेघ सिंह बौद्ध, ब्लॉक प्रमुख मीडिया प्रभारी दीपक त्यागी, प्रधान मुकेश बघेल, प्रधान शिव शंकर त्यागी,दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं विकासखंड के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

LIVE FM

You may have missed