
आज दिनांक-25.08.2021 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक दुबेपुर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर एवं स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को जागरूक किया गया।
सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक कर जनसुनवाई की गयी तथा समस्त विभागों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराये जायें।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला सम्बंधी अपराधो एवं ह्यूमन ट्रैफिक के सम्बंध में तथा हेल्प लाईन 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(,एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।
More Stories
Suggerimenti rapidi a andarsene per Sugar Daddy sposati
10 Most readily useful FWB Websites | Family having Experts Adult dating sites
Semblablement OKCupid Match propose pour utilisateurs pour s’inscrire pour Le prevision en compagnie de messagerie