
अयोध्या
*युवक की धारदार हथियार से गला, सर पर मारकर हत्या।*
जनपद के बिकास खण्ड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सिंधौरा पूरे भाऊपुर यूवक का गला काट कर हत्या कर दी गई।
युवक का नाम सहदेव तिवारी उर्फ सिकंदर तिवारी जिनकी उम्र 28 वर्ष
पिता विंध्याचल तिवारी उम्र 60 वर्ष, लोगों का कहना है कि सहदेव तिवारी बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।
जिनका विवाह 5 साल पहले विश्राम दुबे का पुरवा जिला फैजाबाद से हुआ था।
इनकी पत्नी का नाम नीलम तिवारी उम्र 26 वर्ष।
पति पत्नी के बीच एक पुत्री है उम्र लगभग 10 माह
विंध्याचल तिवारी का कहना है कि पुत्र और बहू के बीच में 2 माह से मनमुटाव चल रहा था
जिससे वह अपने मायके चली गई थी।
सहदेव तिवारी दो से तीन बार उसे उसके मायके से लाने के लिए गए लेकिन वह नहीं आई
कल दिनांक 15/07 /2021/दिन बृहस्पतिवार को घर से बहू को लाने के लिए 11:00 बजे निकले और वापस लौट कर घर नहीं आए।
तभी शाम 5:00 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पता चला की सहदेव तिवारी की हत्या कर दी गई।
हत्या की घटना सुनकर घर में कोहराम मच गया लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।
लोग घटनास्थल की तरफ भागने लगे।
तभी लोगों द्वारा सूचना देने पर थाना प्रभारी बल्दीराय
SO. प्रभा कांत तिवारी। CO. राजकुमार चौधरी
SI.हरीश चंद्र, पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी बल्दीराय का कहना है कि हत्या में शामिल व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
What is the first step inside altering one to reference to a boss who plays preferences?
L’amour au travail vaut-il la peine de quitter sa femme ?
Is Craigslist Personals Safe for Connecting? – Greatest Remark which have Finest Choices