
- मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा चोखे लाल पुत्र द्वारिका प्रसाद 35 साल से बजरंग नगर में रह रहे थे। उनके तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा संजय है, जो ऑटो चलाता है। दूसरे नंबर का बेटा अजय है। कंप्यूटर ठीक करने का काम करता है।
सबसे छोटे देवेश के साथ चोखेलाल रहते थे। पत्नी भी साथ थी। दोनों बेटों के मकान बगल में हैं। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि देवेश कोई काम नहीं करता था। वो रुपये लेने को लेकर झगड़ा करता था। इसी को लेकर सुबह झगड़ा किया।
देवेश ने सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या की और फरार हो गया। चोखेलाल की पत्नी ने घटना की जानकारी अन्य बेटों को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि बेटे देवेश पर हत्या का आरोप है। मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के पीछे का कारण पता किया जा रहा है। देवेश फरार हो गया है।
- मामला
- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्माद्दौला इलाके के बजरंग नगर में शुक्रवार सुबह का है
More Stories
एटा से ब्रेकिंग न्यूज – पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, प्रशासन ने करोड़ों रुपए की संपत्ति की कुर्क, अलीगंज बाहर चुंगी की जमीनों की गई कुर्क ।
जनपद एटा खबर- सपा के पूर्व विधायक के घर तीसरे दिन भी कुर्की जारी। रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र सिंह यादव पर कार्रवाई जारी।
जनपद एटा से बड़ी अपडेट- एटा डीएम अंकित अग्रवाल के आदेश पर कार्रवाई।